Uncategorizedउत्तराखंड समाचार

गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग

पुलिस ने गार्ड देहरादून दीपक छेत्री को हिरासत में ले लिया है

धारचूला। धारचूला में एसबीआई मैनेजर और गार्ड के बीच विवाद हो गया। गार्ड ने तैश में आकर मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना से बैंक में अफरा तफरी मच गई। मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गार्ड देहरादून दीपक छेत्री को हिरासत में ले लिया है। बैंक कर्मियों ने मैनेजर को इलाज के लिए बाहर ले जाने को हैली सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है। डॉक्टर के अनुसार मैनेजर मोहमद ओवेस उम्र 55 निवासी बिहार 40 प्रतिशत जल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button