उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड क्रांति दल ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया

देहरादून। धर्मनगरी ऋषिकेश में उत्तराखंड के काबिना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा स्थानीय युवक के साथ हुई मारपीट के साथ-साथ दुर्व्यवहार को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने आज दोपहर 12.30 बजे जिला मुख्यालय देहरादून में प्रदर्शन करते हुये उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमे प्रेम चंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई।
उक्रांद द्वारा प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने को लेकर दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय देहरादून पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर एपी जुयाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रेमचंद अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चार बार उत्तराखंड की विधानसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हो चुके हैं। इसी कारण भाजपा द्वारा उनको पहले विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान में वित्त मंत्री के काबीना मंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। परंतु उनकी हरकतों व क्रियाकलापों से समय समय पर आम उत्तराखंडियों को शर्मसार होना पड़ा है। शायद भाजपा के कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व ने भी ऐसा महसूस किया होगा। प्रदर्शन करने वालों मे मुख्य रूप से सुनील ध्यानी, शैलेश गुलेरी, दीपक गैरोला, शंति भट्ट,विजय बौडाई, मोहन असवाल, रमा चौहान, देवेश्वर भट्ट, लताफत हुसैन, विपिन रावत, राजेंद्र गुसाई, बिजेंद्र रावत, सुरेन्द्र पेटवाल, सुलोचना ईष्टवाल, उत्तरा पंत बहुगुणा, मधु सेमवाल, किरन रावत कश्यप, शंति देवी चौहान, मोहन भंडारी, दीपक मधवाल आदि उपस्तिथ थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581