उत्तराखंड समाचारधर्म

श्रद्धालु का हुआ स्वास्थ्य खराब, होमगाड्स हेल्प डेस्क के जवानों ने पहुंचाया स्वास्थ्य केन्द्र

केदारनाथ धाम में खराब हुआ श्रद्धालु का स्वास्थ्य, होमगाड्स हेल्प डेस्क ने की मदद

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में श्रद्धालु का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर होमगाड्स हेल्प डेस्क जवानों ने श्रद्धालु को गोदी में उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाया।
प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस सहित सभी सहायक बल होमगार्ड, पीआरडी द्वारा भी केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की मदद कर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की “ऑपरेशन मुस्कान” को सफल बनाया जा रहा है। हरियाणा से केदारनाथ धाम यात्रा पर आयी श्रद्धालु संगीता का मन्दिर परिसर में अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण बेहोश हो गयी थी। होमगाड्स हेल्प डेस्क केदारनाथ मे नियुक्त होमगार्ड जवान प्रमोद और अरुण सिंह ने आपसी तालमेल के साथ मन्दिर परिसर से श्रद्धालु को बारी बारी से अपनी गोदी मे उठा कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुँचाया गया। जहाँ पर डाक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया गया। श्रद्धालु अब स्वस्थ हैं और अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। जाने से पहले इनके व इनके परिजनों ने होमगाड्स जवानों का आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581