उत्तराखंड समाचार

हेल्थ इज वेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विद्यालय की सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर योग अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है

फरीदाबाद। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हेल्थ इज वेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार करना और उन विचारों पर कार्य करना है। इस दिन स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल संबंधी विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य और सम्पूर्ण टीकाकरण हेतु मिशन इंद्रधनुष के विषय में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को जागरूक किया। वर्तमान में हम सभी का झुकाव स्वस्थ जीवन की ओर अधिक हुआ है। विशेष कर कोरोना वायरस महामारी ने हमारा फोकस स्वास्थ्य की तरफ कर दिया है। अब हम सभी इस बात पर अधिक ध्यान देते हैं कि निरंतर आ रहे नए नए वायरस तथा बीमारियों से बचे रहें। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम सभी के लिए स्वास्थ्य रखा गया है। विद्यालय की सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर योग अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बालिकाओं को सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए भारत सरकार के पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम मिशन इंद्रधनुष से भी अवगत करवाया। मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य उन बच्चों का टीकाकरण करना है जिन्हें टीके नहीं लगे हैं डिफ्थेरिया, बलगम, टिटनस, पोलियो, तपेदिक, खसरा तथा हेपिटाइटिस-बी रोकने जैसे सात टीके आंशिक रूप से लगाए जाने हैं बदलती जीवन शैली के कारण हम तनाव भरे जीवन में उलझते ही जा रहे हैं जिससे हम बहुत सी मानसिक समस्या जैसे डिमेंशिया, हिस्टीरिया, एग्जाइटी, आत्महीनता जैसी बीमारियों से घिरते ही जा रहे हैं। इस दिन के माध्यम से लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाने का प्रयास किया जाता है। आज प्राचार्य रविंद्र कुमार ने प्रार्थना सभा में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए सभी का अभिनंदन और आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581