उत्तराखंड समाचार

देहरादून में आयोजित होगा एग्री मित्रा महोत्सव 2025

मेले के प्रत्येक सत्र की रूपरेखा पहले से तैयार हो : गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों को आधुनिक तकनीक व नवाचारों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग उत्तराखंड द्वारा एग्री मित्रा 2025 महोत्सव का आयोजन 14 और 15 जून को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में होने जा रहा है। इसी क्रम में आज कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट कहा कि इस आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और लक्ष्यपरक बनाया जाए, जिससे प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने निर्देशित किया कि मेले के प्रत्येक सत्र की रूपरेखा पहले से तैयार हो। कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि इस मेले में प्रदेशभर से किसान, एफपीओ, स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, सहकारिता समितियाँ और स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। मेले की प्रमुख विशेषताओं में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, मोटे अनाज (मिलेट्स) पर विशेष चर्चा, वैज्ञानिक सत्र और नवाचारों की प्रस्तुति शामिल होंगी। उन्होंने अधिकारियों की कृषि विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं की अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें।  मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के कृषि भविष्य की नींव रखने वाला प्रयास है, जो प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों की उपस्थिति में होगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से अतिथि और विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान कृषि मंत्री जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित उत्तराखंड की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडे, निदेशक कृषि केसी पाठक, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, एमडी जैविक बोर्ड विनय सिंह, कैप डायरेक्टर डॉ.नृपेंद्र चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581