उत्तराखंड समाचारधर्म

श्री भवानी शंकर आश्रम में मनाया गया श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव

यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री श्याम बाबाजी का भव्य रथ रहा।

देहरादून। श्री भवानी शंकर आश्रम, में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव मनाया गया जिसमे नगर और आस-पास से करीब 6००० भक्तों ने उपस्थिति दिखाई। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्री खाटू श्याम के विषय में प्रख्यात है कि उनके दर्शन और उनकी शरण में आने वालों का उद्धार होता है। भक्तों की माने तो श्री खाटू श्याम जीवन में हारे हुओं का अंतिम सहारा होते हैं। महोत्सव के आयोजक श्री श्याम प्रभु खाटू वाले रहे। आमंत्रित भजन गायकों में दीपक गर्ग (मंच संचालक), विशाल शैली (पटियाला) , और मयंक धीमान (मुज़फ्फरनगर) सम्मिलित रहे। बता दें की १८ मार्च को श्री श्याम भव्य निशान यात्रा का भी आयोजन हुआ था जो प्रातः ९ बजे श्री लक्ष्मी नारायण खाटूश्याम मंदिर से प्रारम्भ होकर श्री भवानी शंकर आश्रम, कर्नल एन्क्लेव, रूरकी पर पूर्ण हुई। यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री श्याम बाबाजी का भव्य रथ रहा। यह आयोजन महंत रीमा गिरी और महंत त्रिवेणी गिरी के पर्यवेक्षण में हुआ।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581