उत्तराखंड समाचारधर्म

चारधाम यात्रा में घोड़े खच्चरों को नहीं होगी कोई परेशानी : पशु पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य के पशु पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का कहना हैं की चारधाम यात्रा में घोड़े खच्चरों को इस बार कोई परेशानी नहीं होगी। पिछली बार घोड़े खच्चरों के साथ हुई दुर्दशा को इस बार ना दोहराया जाए, इस संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये हैं।
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आज उत्तराखंड राज्य के पशु पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्रप्रयाग में विभागीय व जनपद स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। पिछली बार घोड़े खच्चरों के साथ हुई दुर्दशा को इस बार ना दोहराया जाए, इस संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही बेजुबान जानवरों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसके अतिरिक्त जनपद में गोट वैली प्रोजेक्ट की प्रगति की भी समीक्षा की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581