उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने किया भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत

13 मार्च, 2023 से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रविवार को भराड़ीसैंण पहुंचे।

भराड़ीसैंण, १२ मार्च। भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने उनका स्वागत किया। रविवार सुबह 11:40 पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का चॉपर भराड़ीसैंण के हैलीपेड पहुंचा जहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने फूलों का बुक्के देकर उनका स्वागत किया।
13 मार्च, 2023 से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रविवार को भराड़ीसैंण पहुंचे। भराड़ीसैंण हेलीपैड पर पुलिस के जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि यहां पर सभी तैयारियां दुरुस्त की गई हैं।

Related Articles

Back to top button