उत्तराखंड समाचार

राजमार्ग पर हादसे का शिकार हुई एक कार, दो लोगों की मौत

दोनों कार्मिक तहसील सतपुली में सेवारत हैं।

पौड़ी। सतपुली से पौड़ी आ रही एक कार पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर जखेटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। नायब तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री ने बताया की विपिन भट्ट नाजिर तहसील सतपुली व कुलदीप बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी के कर्मचारी की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट (चालक) दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। दोनों कार्मिक तहसील सतपुली में सेवारत हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581