उत्तराखंड समाचार

उप निरीक्षक निखिल कुमार को चौकी प्रभारी लाखामण्डल नियुक्त किया

चकराता क्षेत्रान्तर्गत लाखामण्डल में पुलिस चौकी स्थापित

देहरादून। राज्य सरकार के आदेशानुसार राजस्व क्षेत्र के 14 गांवो को थाना चकराता क्षेत्र में शामिल किये जाने के दृष्टिगत शासन द्वारा चकराता क्षेत्रान्तर्गत लाखामण्डल में पुलिस चौकी स्थापित किये जाने के आदेश निर्गत किये गये थे। जिसके अनुपालन में चकराता क्षेत्रान्तर्गत लाखामण्डल में पुलिस चौकी स्थापित करते हुए आज पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उप निरीक्षक निखिल कुमार को चौकी प्रभारी लाखामण्डल नियुक्त किया गया है। जिनके सहयोगार्थ 01 हेड कांस्टेबल तथा 04 कांस्टेबल की तैनाती लाखामण्डल चौकी में की गयी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581