आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

डॉक्टर जोशी बोले : युवाओं में शुगर और बीपी के आ रहे मामले, फास्ट फूड से रहे दूर

हार्ट अटैक जब आए तो सीपीआर पर छात्रों को किया जागरूक

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। युवाओं में शुगर और बीपी की बीमारी के लगातार आ रहे मामलों के चलते चारधाम अस्पताल के निदेशक डॉक्टर केपी जोशी ने कारगी रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में तमाम छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान किसी को हार्ट अटैक आने पर बच्चों को मरीज को बचाने की जानकारी दी। मसलन कैसे वैज्ञानिक तरीके से उक्त मरीज को बचाया जा सकता है।
बुधवार को डॉ के पी जोशी ने उक्त स्कूल में छात्रों को संबोधित किया। इस मौके पर डॉक्टर केपी जोशी ने कहा कि ये देखा जा रहा है कि 15 साल से 45 के बीच के युवा शुगर और बीपी के सामने आ रहे हैं। इसका कारण युवाओं और उससे अधिक पीढ़ी के लोगों में फास्ट फूड का प्रचलन है। मोबाइल का इस्तेमाल करने की देर रात तक आदत है। वहीं सुबह देरी से उठना है। डॉक्टर केपी जोशी ने कहा कि इसलिए युवाओं को फास्ट फूड की बजाए मोटा अनाज लेना चाहिए। नियमित सुबह जल्द उठकर व्यायाम करना चाहिए। वहीं मोबाइल को केवल नौकरी और ज्ञान का साधन बनाए।
वहीं इस मौके पर फिजिशियन डॉक्टर सुकृति जोशी ने यहां मौजूद छात्रों को सीपीआर के बारे में बताया। बताया कि अगर किसी मरीज को अगर हार्ट अटैक आता है तो उसके लिए सीपीआर का डेमो मौके पर बताया। डॉक्टर सुकृति जोशी ने छात्रों से इस बाबत प्रश्न भी किये। इस पर डॉक्टर सुकृति जोशी बताया कि हार्ट अटैक में लगातार सीपीआर देना होता है। जब तक मरीज के लिए मौके पर एंबुलेंस नहीं आ जाए। डेमो के दौरान बच्चों ने भी सीपीआर करने के तारीखे सीखे। इस अवसर पर सोशल पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक विपिन बलूनी ने स्कूल में छात्रों को सीपीआर और अन्य हेल्थ संबंधी जानकारी के लिए डॉ के पी जोशी का आभार जताया और कहा कि हेल्थ को लेकर इस तरह के जागरूक अन्य स्कूलों में भी होने चाहिए, और ऐसे कार्यक्रमों के लिए देहरादून शहर के डॉक्टरों को आगे आना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464