उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनसोशल मीडिया वायरल

सड़क पर फैली ठेलियों के कारण बनती है जाम की स्थिति : पंकज मैसोंन

अव्यवस्था फैलाने वालों पर उठे सवाल

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स और डिस्पेंसरी रोड में अव्यवस्थित पार्किंग और ठेली संचालन की समस्या को लेकर व्यापारियों ने एकजुट होकर नगर निगम की पहल का समर्थन किया है। स्मार्ट पार्किंग और वेंडर ज़ोन विकसित करने की दिशा में उठाए गए कदम को व्यापारियों ने शहर हित में जरूरी बताया है। बैठक में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य पंकज मैसोंन के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम देहरादून के मेयर को प्रार्थना पत्र सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स और डिस्पेंसरी रोड के सामने अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन और सड़क पर फैली ठेलियों के कारण जाम की स्थिति बनती है, जिससे न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि दुकानदारों के कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। नगर निगम द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए स्मार्ट पार्किंग विकसित करने की दिशा में पहल की गई है। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया गया, जिसे व्यापारियों ने सराहनीय कदम बताया। व्यापारियों का कहना है कि ठेली संचालकों के लिए एक स्थायी वेंडर ज़ोन बनाया जाना चाहिए, ताकि वे व्यवस्थित तरीके से अपना व्यवसाय कर सकें और बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था व जाम की समस्या से निजात मिल सके। इसके लिए कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थान भी चिन्हित किए जाने की बात कही गई है।
राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स के प्रधान केवल कुमार और सचिव जसपाल छाबड़ा ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति अपने स्वार्थ के चलते इस व्यवस्था में बाधा डालने का प्रयास कर रहा है और ठेली संचालकों को भड़काकर स्थिति को जटिल बना रहा है।
डिस्पेंसरी रोड के प्रधान अशोक अग्रवाल ने भी कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते बाजार की व्यवस्था सुधारने के प्रयासों को प्रभावित कर रहे हैं और राजनीतिक स्तर पर भी भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि वे नगर निगम की इस पहल का पूर्ण समर्थन करते हैं और ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करेंगे, जो बाजार में सुधार और सुचारू व्यवस्था लागू होने में बाधा उत्पन्न करता है।
व्यापारियों का मानना है कि स्मार्ट पार्किंग और व्यवस्थित वेंडर ज़ोन बनने से न केवल यातायात सुचारू होगा, बल्कि बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। स्पष्ट है कि देहरादून में बाजारों को व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464