उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

होंडा ने भारत में दोपहिया वाहन उत्पादन क्षमता बढ़ाई, टपूकड़ा प्लांट में नई लाइन शुरू

देहरादून,19 मार्च। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. जो भारत में होंडा की मोटरसाइकिल उत्पादन और बिक्री सहायक कंपनी है, देश में दोपहिया वाहनों की बढ़ती और विविध होती मांग को पूरा करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता के विस्तार को आगे बढ़ा रही है। एचएमएसआई अपने राजस्थान के अलवर ज़िले स्थित टपूकड़ा प्लांट में तीसरी नई प्रोडक्शन लाइन स्थापित कर अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ा रही है। यह उपलब्धि ‘द पावर ऑफ ड्रीम्स’ के प्रति एचएमएसआई की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य लाखों भारतीयों को अपने सपनों और लक्ष्यों को आत्मविश्वास के साथ पूरा करने के लिए सशक्त बनाना है। टपूकड़ा में नई प्रोडक्शन लाइन को 2028 में शुरू करने की योजना है, जिसकी वार्षिक क्षमता 6,70,000 यूनिट होगी। इस विस्तार के साथ, दूसरे प्लांट की कुल क्षमता बढ़कर 20.1 लाख यूनिट प्रति वर्ष हो जाएगी। यह पहल 2,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। क्षमता विस्तार पर टिप्पणी करते हुए, श्री त्सुत्सुमु ओटानी, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कहा, “भारत मोबिलिटी परिवर्तन के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, और एचएमएसआई जिम्मेदारी और उद्देश्य के साथ इस यात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है। टपूकड़ा में हमारे प्रोडक्शन इकोसिस्टम को मजबूत करना हमारी सप्लाई चेन में अधिक मजबूती, लचीलापन और भविष्य की तैयारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विस्तार हमें बाजार की मांग के प्रति अधिक प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाएगा और लाखों ग्राहकों की आकांक्षाओं को समर्थन देने वाला मूल्य प्रदान करना जारी रखने में मदद करेगा। सुरक्षित, स्वच्छ और अधिक सुलभ मोबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, हम दीर्घकालिक टिकाऊ विकास पर केंद्रित हैं, जो मोबिलिटी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ कंपनी की भविष्य की नींव को और मजबूत करेगा।” राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा, “राजस्थान विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है। टपूकड़ा स्थित अपने प्लांट में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया द्वारा किया जा रहा क्षमता विस्तार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्र में एचएमएसआई का निरंतर निवेश न केवल मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ाएगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा और क्षेत्र के ऑटोमोटिव इकोसिस्टम के विकास में योगदान देगा। हम इस पहल का स्वागत करते हैं और मोबिलिटी, नवाचार तथा आर्थिक विकास में उद्योग के निरंतर योगदान की अपेक्षा करते हैं।” एचएमएसआई भारत में चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट संचालित करता है, जिनकी कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 62.5 लाख यूनिट है। वर्ष 2001 में संचालन शुरू करने के बाद से कंपनी 7 करोड़ से अधिक यूनिट का उत्पादन कर चुकी है, जो भारत के मोबिलिटी सेक्टर के प्रति उसके पैमाने और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मई 2025 में की गई घोषणा के अनुसार, एचएमएसआई गुजरात के अहमदाबाद ज़िले के विठलापुर प्लांट में चौथी प्रोडक्शन लाइन जोड़ रहा है।
यह नई लाइन 2027 में शुरू होने वाली है, जिसका काम योजना के अनुसार प्रगति पर है और यह एचएमएसआई के प्रोडक्शन नेटवर्क को और मजबूत करेगी। दूसरे प्लांट ने जुलाई 2011 में 6 लाख यूनिट वार्षिक क्षमता के साथ संचालन शुरू किया था, जिसे मार्च 2012 में बढ़ाकर 12 लाख यूनिट कर दिया गया। 2023 से एचएमएसआई मशीनिंग में ऑटोमेशन और प्रोडक्शन एफिशिएंसी टेक्नोलॉजीज़ लागू कर रहा है, जिसके चलते वर्तमान वार्षिक क्षमता 13 लाख यूनिट हो गई है। इन एफिशिएंसी सुधारों को आगे भी जारी रखा जाएगा और वित्त वर्ष 2026 तक इसे 13.4 लाख यूनिट तक पहुंचाने की योजना है।एचएमएसआई तीसरी प्रोडक्शन लाइन स्थापित करने के लिए लगभग 1,500 करोड़ रुपये का कुल निवेश करेगा, जो स्कूटर और मोटरसाइकिल के कम्यूटर मॉडल्स का निर्माण करने में सक्षम होगी। इसके लिए एचएमएसआई टपूकड़ा में 73,700 वर्ग मीटर भूमि खरीदेगा। इस तीसरी लाइन और अन्य प्लांट्स में प्रस्तावित अतिरिक्त विस्तारों को मिलाकर, एचएमएसआई की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता वर्तमान 62.5 लाख यूनिट से बढ़कर वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 80 लाख यूनिट हो जाएगी। 2050 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी हासिल करने के होंडा के वैश्विक विज़न के अनुरूप, एचएमएसआई अपने संचालन में सतत प्रथाओं को शामिल कर रहा है जैसे सोलर-पावर्ड फैक्ट्रियां, जल संरक्षण और रीसाइक्लिंग पहल-ताकि पर्यावरण संरक्षण और व्यवसायिक विकास साथ-साथ आगे बढ़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464