आपका शहरउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़राजधानी दिल्लीसोशल मीडिया वायरल

श्री पीयूष गोयल ने भारत-फिनलैंड प्रौद्योगिकी और विनिर्माण सहयोग में विस्तार करने के लिए नोकिया, वीटीटी, केओएनई और केम्पी के साथ रणनीतिक चर्चा की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों के साथ कई चर्चाएं कीं

नई दिल्ली 17 जुलाई
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों के साथ कई चर्चाएं कीं। ये चर्चाए सफल और विस्तृत प्रयासों का हिस्सा हैं, जो भारत-फिनलैंड संबंधों में मजबूत होते सुधारों को रेखांकित करती हैं। इन चर्चाओं में उच्च स्तर का विनिर्माण, डिजिटल प्रौद्योगिकियों, नवाचार, संपोषित अवसंरचना और अनुसंधान में सहयोग को गहरा करने के लिए भारत और फिनलैंड की साझा प्रतिबद्धता नजर आती है।

श्री गोयल ने नोकिया कॉरपोरेशन के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की। चर्चा का मुख्य विषय अगली पीढ़ी के दूरसंचार, 5जी और 6जी प्रौद्योगिकी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, अनुसंधान तथा विकास एवं नवाचार साझेदारी में सहयोग को सुदृढ़ करना था। इस चर्चा में भारत के दूरसंचार क्षेत्र में नोकिया की दीर्घकालिक मौजूदगी पर प्रकाश डाला गया और उभरती डिजिटल प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के मौकों के बारे में खोज की गई।

यूरोप के अग्रणी प्रायोगिक अनुसंधान संस्थानों में एक, वीटीटी तकनीकी अनुसंधान केंद्र में, अनुसंधान, नवाचार, अमिश्रित प्रौद्योगिकियों, औद्योगिक परिवर्तन, उच्च स्तर की सामग्रियों, डिजिटलीकरण और संपोषित विकास में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा केंद्रित रही। दोनों पक्षों ने अनुसंधान साझेदारी को सुदृढ़ करने और भारतीय एवं फिनलैंड के संस्थानों के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को सुगम बनाने के अवसरों का पता लगाया।

मंत्री जी ने केओएनई कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ भी चर्चा की। इस चर्चा में स्मार्ट शहरी अवसंरचना, लिफ्ट और एस्केलेटर प्रौद्योगिकी, संपोषित निर्माण समाधान, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और स्थानीयकरण में सहयोग बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। भारत के तेजी से बढ़ते अवसंरचना क्षेत्र और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने के अवसरों पर भी चर्चा हुई।

अंतिम बैठक केम्पी समूह के साथ हुई, जहां श्री गोयल ने कंपनी के मालिकों और वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की। चर्चा में एडवांस औद्योगिक मशीनरी, वेल्डिंग तकनीक, विनिर्माण नवाचार, अमिश्रित औद्योगिक समाधान और भारत के बढ़ते विनिर्माण और अवसंरचना क्षेत्रों में निवेश के मौकों पर बात हुई। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक प्रौद्योगिकियों सहित उभरते क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का भी पता लगाया गया।

इन मुलाकातों ने फिनलैंड के उद्योग जगत के नेताओं के साथ सीधे संवाद का अवसर प्रदान किया, जिससे भारत की एक विश्वसनीय विनिर्माण और नवाचार भागीदार के रूप में स्थिति उजागर हुई और दोनों देशों के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी को मजबूती मिली।

यह दौरा प्रौद्योगिकी, नवाचार, संपोषित विनिर्माण, अनुसंधान और निवेश के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के लिए भारत और फिनलैंड की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि के साथ पूरा हुआ। बीते दिन आयोजित हुए भारत-फिनलैंड व्यापार मंच की सफलता के आधार पर, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठकों ने व्यापार-संबंधों को और सुदृढ़ किया और रणनीतिक क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग के नए रास्ते खोले।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581