उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने नगर क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का किया निरीक्षण
स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी है।

रुद्रप्रयाग, 16 अक्टूबर। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में सार्वजनिक सुविधाओं की साफ-सफाई एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में व्यवस्थाएं एवं साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। इस दौरान संगम बाजार स्थित शौचालय में साफ-सफाई एवं मच्छरों की समस्या के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सार्वजनिक सुविधाओं को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी है।




