उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस 26 जनवरी से राज्य भर में ” हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ” करेगी शुरू : धीरेंद्र प्रताप

18 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश स्तर के तमाम वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक होगी

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी नए वर्ष में 26 जनवरी 2023 से राज्य भर में हाथ से हाथ जोड़ अभियान शुरू करेगी। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस सिलसिले में कल 18 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश स्तर के तमाम वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक होगी जिसमे राज्य कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी श्री देवेंद्र यादव संबोधित करेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पिछले 100 दिनों में देशभर में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अभियान की अपार सफलता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने इस अभियान की अगली कड़ी के रूप में 26 जनवरी से कांग्रेस महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देशभर में” हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” के तहत राष्ट्रीय कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है। धीरेंद्र प्रताप ने बताया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत 26 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक लगातार दो महीने राज्य में ग्राम सर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया इस अभियान राज्य के प्रत्येक विकासखंड में कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा लेकर गांव गांव जाएंगे और कांग्रेस की विचारधारा कार्यक्रम और नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। इस यात्रा के दौरान श्री राहुल गांधी का देश के ग्रामीण अंचल के लोगों के नाम पत्र और प्रधानमंत्री के विरुद्ध कांग्रेस की चार्ज सीट जारी की जाएगी। और हर घर में भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर लगाया जाएगा इसके साथ ही राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो का भी प्रदर्शन गांव-गांव में किया जाएगा। पार्टी ने तय किया है तमाम गांव में पार्टी व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगी जिससे कांग्रेसी था आम जनता से संपर्क कर सके ऐसे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय छात्र संगठन और युवा कांग्रेस तमाम विकास खंडों में बाइक रैलियों का आयोजन करेगी। जिला स्तर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करेगी और इन सम्मेलनों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और राज्य के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों के बृहद समापन हेतु राज्य स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के महासंगम आयोजित किए जाएंगे और इस महारैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी श्रीमती प्रियंका गांधी व अन्य प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने बताया इसके अलावा कांग्रेस नौजवानों को संगठित करने के लिए भारत जोड़ो मेले का आयोजन करेगी जिसमें युवकों की को बड़ी संख्या में संगठित किया जाएगा। इन मेलों में प्रसिद्ध गायकों कलाकारों सोशल मीडिया के साथ संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देहरादून और गैरसैण में महिला मार्च आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए राज्य कांग्रेश जिला स्तर पर 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक जिला स्तरीय बैठक आयोजित करेगी और 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464