उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने की डॉक्टर परविन्दर कौशल को कुलपति पद पर नियुक्त

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद हेतु कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए।

देहरादून। राज्यपाल/कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने डॉक्टर परविन्दर कौशल को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। डा0 परविन्दर कौशल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अधिवर्षता आयु पूर्ण होने, जो भी पहले हो, तक कुलपति के पद पर नियुक्त किये गए हैं। नवनियुक्त कुलपति डा0 परविन्दर कौशल इससे पूर्व 17 फरवरी, 2017 से 08 जुलाई, 2019 तक बिरसा स्टेट कषि विश्वविद्यालय रांची व 09 जुलाई, 2019 से 06 अप्रैल, 2022 तक डॉ. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी(सोलन) हिमाचल प्रदेश के कुलपति रह चुके हैं। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद पर चयन हेतु माह सितम्बर, 2022 से प्रक्रिया आरम्भ की गई तथा कुलपति पद के लिए ‘अन्वेषण समिति’ गठित की गई। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद हेतु कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। ‘अन्वेषण समिति’ द्वारा सभी औपचारिकताओं के उपरान्त पैनल राजभवन को राज्यपाल/कुलाधिपति के सम्मुख चयन हेतु उपलब्ध कराया गया। 10 दिसम्बर, 2022 को पैनल में सम्मिलित अभ्यर्थियों को राजभवन में पारस्परिक विचार-विमर्श (Interaction) हेतु आमंत्रित किया गया। जिसमें डा0 परविन्दर कौशल का कुलपति पद पर चयन किया गया। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464