उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारएंटरटेनमेंटखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनधर्म-संस्कृतिसोशल मीडिया वायरल

28 और 29 नवंबर को देहरादून में किया जायेगा उत्तराखंड लोक विरासत 2026 का आयोजन : डॉ. के.पी. जोशी

प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान और मंच देने का अभियान

संदीप गोयल/ एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत 2026 (सीजन-6) का आयोजन 28 और 29 नवंबर 2026 को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून में किया जा रहा है। इसके आयोजक उत्तराखंड लोक विरासत ट्रस्ट और चारधाम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. के.पी. जोशी हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। डॉ. के.पी. जोशी ने जानकारी देते हुये बताया की उत्तराखंड लोक विरासत 2026 (सीजन-6) का उद्देश्य उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, लोकगीत, लोकनृत्य और वाद्ययंत्रों को संरक्षित करना तथा दूरदराज क्षेत्रों के कलाकारों को मंच प्रदान करना हैं। कार्यक्रम में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुये उत्तराखंड लोक विरासत ट्रस्ट एवं चार धाम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. केपी जोशी ने बताया कि उत्तराखंड लोक विरासत केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान और मंच देने का अभियान है। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के कलाकारों, शिल्पकारों और आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को प्रदेश स्तर पर अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
डॉ. केपी जोशी ने बताया कि बताया कि उत्तराखंड लोक विरासत 2026 (सीजन-6) में लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिलेंगे। लोकरंग, लारा-लत्ता, गैणा-पत्ता, पहाड़ी खान-पान, युवाओं में बढ़ती बीमारियों और पारंपरिक जीवनशैली जैसे विषयों को गीत-संगीत और लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही विशेष संगीत संध्या का आयोजन भी होगा। उत्तराखंड के 13 जिलों से करीब 150 कलाकार और शिल्पकार उत्तराखंड लोक विरासत 2026 (सीजन-6) में भाग लेंगे। हस्तशिल्प प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक हस्तशिल्प और जिलेवार प्रसिद्ध उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को बाजार से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581