उत्तराखंड समाचार

28 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कह दिया गया है।

देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश के लिए 28 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पूर्वानुमान में 29 जून को प्रदेश के सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट के साथ ही जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कह दिया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 26 जून को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 27 जून को दायरा और बढ़ेगा और नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के अलावा कुछ अन्य जिलों में भी बारिश होगी। 28 जून को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। जबकि 29 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581