उत्तराखंड समाचार

जी-20 की ऐतिहासिक मेजबानी में उत्तराखंड को अवसर मिलना गौरवशाली क्षण : रेखा वर्मा

राज्य के विकास में पर्यटन के क्षेत्र में और औधोगिक निवेश की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।

देहरादून 11 दिसंबर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा ने जी-20 की ऐतिहासिक मेजबानी में उत्तराखंड को दो अंतराष्ट्रीय कार्यक्रमों के आयोजन मिलने को गौरवशाली अवसर बताया है उन्होने उत्तराखण्ड पर किए इस विश्वास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि हमे अपने राज्य की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आध्यात्मिक समृद्धि को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने का स्वर्णिम मौका मिला है, जो प्रदेश में पर्यटन एवं निवेश के क्षेत्र में नयी संभावनाओं को लेकर आएगा। प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में श्रीमती वर्मा ने कहा कि राज्य के विकास में पर्यटन के क्षेत्र में और औधोगिक निवेश की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में जी-20 को लेकर होने वाले कुल 200 अंतराष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी करने वाले 56 शहरों में ऋषिकेश को 2 कार्यक्रम मिलना गर्व और सुनहरे अवसर की भांति है। उन्होने जानकारी दी कि इन आयोजनों में आर्थिक एवं सामरिक दृष्टि से दुनिया के 20 सबसे शक्तिशाली देशों के राजनायिक, शीर्ष अधिकारी, उद्धोगपति, समाज को प्रभावित करने वाली संस्थाओं के चुनिंदा प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। लिहाजा हमारे पास अपनी समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और विरासत को लोक संगीत, पारंपरिक वेषभूषा, तन-मन को स्वस्थ बनाते खानपान, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति व योग को दुनिया से आए इन सामाजिक राजदूतों के सामने प्रस्तुत करने का मौका होगा। साथ ही हमारी कोशिश देवभूमि के नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य और आध्यात्मिक समृद्धि को समेटे तीर्थस्थलों की झांकी को विश्व से आए मेहमानों के जेहन में उतारने की होगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि इस आयोजन से दुनिया भर के देशों में हमारी विरासत और विकास की तस्वीर साझा होगी जो राज्य के लिए विदेशी पर्यटकों एवं निवेश की संभावनाओं के नए दरवाजे खोलेंगे। उन्होने कहा आजादी के अमृतकाल में मोदी के नेतृत्व में मिली यह अभूतपूर्व उपलब्धि, भारत के सशक्त एवं वर्ल्ड लीडर बनने का स्पष्ट संकेत है। प्रदेश को जी-20 की थीम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के तहत मिले कार्यक्रमों की मेजबानी को शानदार और भव्य बनाना, हम सबके लिए सुनहरे अवसर के साथ साथ राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी भी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581