उत्तराखंड समाचार

डीएम ने ली आयुष्मान भवः योजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

दिसम्बर माह तक बढा दी गई आभा आईडी बनाने की अवधि

देहरादून, 09 अक्टूबर। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयुष्मान भवः योजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर आयुष्मान राजस्व ग्राम बनाए जाने के सम्बन्ध कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में आयुष्मान भवः योजना के अन्तर्गत 68 प्रतिशत् लोगों के आभा आईडी बनाए जा चुके तथा इस कार्य की अवधि दिसम्बर माह तक बढा दी गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि  विकासखण्डवार योजना बनाते हुए ग्रामसभावार शिविर का आयोजन करते हुए योजना से लाभार्थियों को आच्छादित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोगों को आभा आईडी आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही अंगदान करने हेतु जागरूक करें। इस कार्य के लिए निजी चिकित्सालयों से भी लोगों को जागरूक करने के लिए सहयोग लें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश चौहान, डॉ निधि, डॉ मनोज वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी व सम्बन्धित चिकित्सक एवं अधिकारी सहित सीएससी सेन्टर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581