उत्तराखंड समाचार

बाजावाला नदी में बहते हुए बरामद हुआ गुमशुदा युवक का शव

पुलिस ने मौके पर शव का पंचायत नामा भरकर शव को अग्रिम कार्यवाही के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है

देहरादून, 10 अगस्त। कोतवाली कैंट पुलिस ने बाजावाला नदी से एक गुमशुदा युवक का शव बरामद कर लिया हैं। पुलिस ने मौके पर शव का पंचायत नामा भरकर शव को अग्रिम कार्यवाही के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस भगवान सिंह राणा पुत्र स्वर्गीय नारायण राणा निवासी आकाशदीप कॉलोनी ने कोतवाली कैंट पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनका  पुत्र रितेन्द सिंह राणा उम्र 22 वर्ष दोपहर 3:30 बजे अपने दोस्त के साथ टपकेश्वर मंदिर घूमने गया था, जो कि अभी तक घर वापस नहीं आया है। उक्त लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कैंट पर गुमशुदगी क्रमांक 14/2024 पंजीकृत किया गया।

आज शनिवार को कोतवाली कैंट पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव बाजावाला नदी में बहते हुए दिख रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा एसडीआरएफ टीम की मदद से नदी में से एक लड़के का शव बरामद किया गया,  मौके पर गुमशुदा के परिजनों को बुलाया तो उनके द्वारा उक्त शव की पहचान अपने पुत्र रितेन्द सिंह राणा के रूप में की गयी। मौके पर शव का पंचायत नामा भरकर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581