उत्तराखंड समाचार

जाखन में लगा यातायात पुलिस का चौपाल

कार्यवाही को जारी रखने की अपील की गयी

देहरादून 25 नवम्बर। जाखन में लगा यातायात पुलिस का चौपाल. “ट्रैफिक मौहल्ला ट्रैफिक कमेटी में पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा मीटिंग ली गई मीटिंग”।
जाखन क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अक्षय कोंडे पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा जाखन पुलिस चौकी में उक्त क्षेत्र के पार्षद एवं स्थानीय व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रुप से सड़क सुरक्षा एवं यातायात से सम्बन्धित समस्याओं को दूर करनें के सुझाव एवं निराकरण हेतु उक्त क्षेत्र में गठित मौहल्ला ट्रैफिक समिति की गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा यातायात एवं चौकी जाखन पुलिस तथा नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं नो-पार्किंग जोन में खडे वाहनों के विरुद्ध की जा रही क्लैम्पिक की कार्यवाही की सराहना की गयी तथा उक्त अभियान, कार्यवाही को जारी रखने की अपील की गयी । गोष्ठी में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा सुक्षाव दिया गया कि लेबर चौक यातायात में अपेक्षित सुधार हो तथा सोसाइटी के अन्दर कॉमर्शियल एक्टिविटी पर प्रतिबन्ध लगाया जाये साथ ही मार्ग पर लगने वाले रेहडी, ठेलियों को एक निश्चित स्थान देकर वैन्डर जोन बनाया जाये जिस पर चौकी प्रभारी जाखन द्वारा बताया गया है कि उनके द्वारा क्षेत्र के पार्षद तथा नगर निगम से समन्वय स्थापित कर भागीरथी पुरम में स्थान चिन्हित किया गया है जो शीघ्र सुचारु हो जायेगा। इसके अतिरिक्त यह भी सुझाव दिया गया कि लेन नं0 3 में स्पीड, स्टंट संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने तथा गली मौहल्लों में वाहन चालकों द्वारा अपने वाहनों को रोड पर ही खडा किया जाता है जिससे अन्य वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ता है. जिस पर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा चौकी प्रभारी जाखन को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया एवं सभी व्यक्तियों को ट्रैफिक आईज एप के माध्यम से चालानी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा बताया गया कि पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में इस तहर की ट्रैफिक मौहल्ला कमिटी की मीटिंग पूर्व मे भी पल्टन बाजार तथा आढ़त बाजार के वार्ड में की जा चुकी है जो निरन्तर जारी रहेगी ताकि आमजन तथा पुलिस के मध्य संवाद स्थापित हो सके। उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के साथ-साथ सेवानिवृत आईजी दीपक कुमार, पूनम नौटियाल मण्डल अध्यक्ष वीजेपी, कमल थापा पार्षद जाखन वार्ड, संजय नौटियाल पार्षद दून विहार, डॉ. पदम संजय , चौकी प्रभारी जाखन एवं अन्य लगभग 100 स्थानीय व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581