उत्तराखंड समाचार

चमोली कंरट हादसाः पीड़ित परिवारों ने मुआवजे को लेकर किया प्रदर्शन

ज्ञापन के माध्यम से घटना के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

चमोली। नमामि गंगे ट्रीटमेंट प्लांट में हुए हादसे के पीड़ित परिवारों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर हादसे में मारे गये पीड़ित परिवारों को एक साल गुजरने के बाद भी मुआवजा न दिये जाने को विरोध में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि बीते वर्ष 19 जुलाई को चमोली कस्बे में नमामि गंगे के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट दौड़ने से 16 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें से अधिकांश लोग गरीब परिवारों के थे। उस समय सरकार और प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को सहयोग का भरोसा दिलाया था लेकिन पीड़ित परिवारों का आरोप है कि अभी तक उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता नहीं दी गई है जिससे पीड़ित परिवार आर्थिक परेशानी से जुझ रहे है। हरमनी की प्रधान सुनीता देवी का कहना है कि सरकार और प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया था लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा नहीं मिल पाया है और न ही उन्हें किसी प्रकार से नौकरी मिली है ऐसे में पीड़ित परिवारों के सामने आर्थिकी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभी तक घटना के आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से घटना के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों को पीड़ित परिवारों के समर्थन में आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर देवेंद्र फरस्वाण, भगत कनियाल, अब्बल सिंह, मनमोहन ओली, मदन आर्य आदि कई लोग मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581