उत्तराखंड समाचार

मौके पर ही जाकर किया जाए शिकायतों का निस्तारण

नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए।

देहरादून, 25 नवम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वीसी के माध्यम से जनपद के अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीसी के माध्यम से सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों की गोष्ठी ली गई. जिसमें दिशा निर्देश जारी किये गये। सीएम पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में दिये गये निर्धारित अवधी में करना सुनिश्चित करे। प्रत्येक सप्ताह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर क्राइम से सम्बधित प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा की जाएगी, थाना चौकी मे प्राप्त होने वाले साइबर क्राइम से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों का विघिक निस्तारण करें। शिकायतकर्ता को अनावश्यक साइबर थाना, साइबर सेल भेजकर परेशान न करें। थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार से चोरी, नकबजनी वाहन चोरी, की घटना न घटित होने पाये ,पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुसार घटनाअेां पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए। किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही जाकर किया जाए। भूमि सम्बन्धित प्रकरणों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी से जांच के पश्चात ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए। नशा/ ड्रग्स के दुष्परिणाम की जानकारी हेतु जनजागरूक गोष्ठियां प्रत्येक मोहल्ले व गांव में की जाए एवं गोष्ठी में नशे से दूर रहने व मिलकर कार्यवाही करने हेतु सभी को शपथ दिलायी जाए,नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। थाना क्षेत्र में पीक आवर पर यातायात व्यवस्था बनाने हेतु थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी स्वंय मुख्य मुख्य चौराहो पर मौजूद रहेंगे, यातायात को सुचारू रूप् से चलाने हेतु पीक आवर पर मैन्युअली ट्रैफिक को चलायेंगे। थाना चौकी क्षेत्रों में लगे सरकारी /गैर सरकारी सीसीटीवी कैमरों को चैक करा लेगे यदि कोई कैमरा खराब चल रहा हो तो उसे समय से ठीक करा लेंगे। थाने से सम्बन्धित मफरूर व इनामी वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध इनाम बढाने की कार्यवाही करेंगें एवं अभियान चलाकर इनको गिरफ्तार करने हेतु सार्थक प्रयास करेंगे. अब तक पंजीकृत किये गये गैंगस्टर के अभियोगों में अभियुक्त के विरूद्ध धारा 14(1) की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही में शीघ्र अभियुक्तों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581