उत्तराखंड समाचार

डीएम ने दिये निर्धारित समयावधि में सड़कों को गड्डा मुक्त करने के निर्देश

साथ ही जल संस्थान एवं पेयजल निगम को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पेयजल लिकेज को ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

देहरादून 28 अक्टूबर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में सप्ताह में सड़कों को गड्डा मुक्त करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को जनपद में सड़कों के मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति से अवगत कराने तथा कार्यदायी संस्थाओं को शेष मरम्मत कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही जल संस्थान एवं पेयजल निगम को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पेयजल लिकेज को ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि सड़कों को बार-बार न खोदा जाए तथा जो सड़के निर्माण कार्यों हेतु खोदी गई हैं उनपर रेखीय विभागों से समन्वय करते हुए सड़क को तत्काल ठीक करें जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे और जनमानस को असुविधा न हो। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार सदर द्वारा शहर के परेडग्राउण्ड, आईएसबीटी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत एवं गड्डा भरान कार्यों का निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581