उत्तराखंड समाचार

भूस्खलन से निपटने को जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने वर्षाकाल में मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति से निपटने हेतु सड़क महकमों के अधिकारियों के साथ बैठक कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनपद में 49 जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मार्गों पर मशीनों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए तथा जीपीएस ट्रैकिंग से निगरानी हो। मार्ग बाधा की स्थिति में शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। सभी उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति पर सतर्क रहने को कहा गया। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

 

Related Articles

Back to top button