उत्तराखंड समाचार

हरिद्वार मे मिली हार को पचा नही पा रही कांग्रेस : चौहान

हरिद्वार जीत मुख्यमंत्री धामी के कार्यों पर मुहर : चौहान

देहरादून, 03 अक्टूबर। भाजपा ने कहा की कांग्रेस को हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और अब हार के लिए बहाने तलाश रही है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता दो विधान सभा चुनावों मे पहले भी नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पंचायत चुनाव मे जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे हुए विकास कार्यो पर मुहर लगाई है। विकास कार्यो का ही असर है कि कांग्रेस बुरी तरह से उन क्षेत्रों मे भी पिछड़ गयी जहां पर उसने हाल के विधान सभा चुनावों मे बढ़त हासिल की थी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों मे आरक्षण और परिसीमन का भी पूरी तरह से पालन किया गया और इसमे पूरी प्रदर्शिता भी बरती गयी। चौहान ने कहा की इस बार जनता ने दुष्प्रचार को दरकिनार कर विकास के नाम पर वोट किया और विपक्ष के किसी भी प्रलोभन का बायकाट कर दिया। गुटबाजी और बिखरी हुई कांग्रेस अब हार का ठीकरा सरकार और सरकारी मशीनरी पर फोड़ने के फिराक मे है, लेकिन जनता सब जानती है। हक़ीक़त यह है की कांग्रेस हार को पचा नही पा रही है और पंचायतों मे मिले जनादेश का अपमान कर रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581