उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशराजनीति

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की आत्मा को गढ़ने का कार्य किया : नेगी

कांग्रेस ने किया पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन

कोटद्वार। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता एवं लोकतांत्रिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय, जन सेवा केंद्र, कोटद्वार में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर अपने संदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सुरेंद्र सिंह नेगी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि आधुनिक भारत की आत्मा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रहरी और वैज्ञानिक सोच के महान संवाहक थे। उन्होंने आज़ादी के बाद एक ऐसे भारत की कल्पना की, जहां लोकतंत्र मजबूत हो, शिक्षा सब तक पहुंचे, विज्ञान और तकनीक राष्ट्र की प्रगति का आधार बने तथा हर वर्ग को समान अवसर प्राप्त हो। श्री नेगी ने अपने संदेश में कहा कि नेहरू जी ने देश में बड़े बांधों, आईआईटी, वैज्ञानिक संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों और आधुनिक औद्योगिक ढांचे की स्थापना कर भारत को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व में जिस लोकतांत्रिक पहचान और वैज्ञानिक सोच के लिए जाना जाता है, उसकी मजबूत नींव पंडित नेहरू जी ने रखी थी। उन्होंने कहा कि नेहरू जी बच्चों, युवाओं और शिक्षा के प्रति विशेष संवेदनशील थे। उनका मानना था कि देश का भविष्य मजबूत शिक्षा और जागरूक युवा शक्ति से ही निर्मित होगा। उन्होंने पंचशील, गुटनिरपेक्ष आंदोलन और विश्व शांति की नीति के माध्यम से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक पहचान दिलाई। गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का दूरदर्शी व्यक्तित्व बताया। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि नेहरू जी ने लोकतंत्र को केवल संविधान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जन-जन की आवाज़ बनाने का कार्य किया।
संरक्षक विजय माहेश्वरी ने कहा कि नेहरू जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समर्पित रहा।
कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित और प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
एससी एसटी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह खेतवाल ने कहा कि आज भी नेहरू जी के विचार, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्र निर्माण की सोच देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव एवं जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहें के नारों के साथ उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की अध्यक्ष मीना बछवाण, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी, सेवादल महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, एससीएसटी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह खेतवाल, विजय माहेश्वरी, पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमित राज, कार्यालय सचिव राजीव कपूर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, गोपाल सिंह गुसाई, प्रवीन जोशी, महामंत्री उपेंद्र सिंह नेगी, सतेंद्र सिंह नेगी, रमेश चंद्र खंतवाल, धर्मेंद्र सिंह, सूरज प्रकाश शाह, चंद्रमोहन सिंह, नथू सिंह अधिकारी, अनिल वर्मा, धर्मेंद्र रावत, सुनील थापा, ब्लॉक अध्यक्ष द्वारीखाल यूथ कांग्रेस शुभम सुयाल, अंकुर वेदवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464