उत्तराखंड समाचारधर्म

मंत्री गणेश जोशी ने कन्या पूजन कर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार मंदिर में पहुंचे

देहरादून, 03 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र की महाष्टमी के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व सौरभ नांगिया द्वारा जीएमएस रोड स्थित कुर्मांचल भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार मंदिर में पहुंचे। मंत्री जोशी ने मंदिर में पूजा अर्चना एवं हवन किया। अष्टमी पूजन कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी की उपासना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। अष्टमी तिथि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी पत्नी, पुत्र तथा पुत्रवधु व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ कन्याओं को भोग लगाकर माता के स्वरूप कन्याओं की पूजा की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि हमारी आस्था और श्रद्धा हमारे त्यौहार समाज को बड़ा संदेश देते हैं। आज के अधुनिक समाज में नवरात्र और अष्टमी पूजन जैसे त्यौहार बेटियों को बेटों के बराबर ही स्थान एवं महत्व और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने और उनका सम्मान करने व बेटियों के संरक्षण का संदेश देता है। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, सीएम धामी की पत्नी गीता धामी, जोगेंद्र पुंडीर सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं स्थनीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581