एंटरटेनमेंट

गौ माता में सभी देवताओं का वास : राज्यपाल

गौमाता की सेवा सेदूर होते हैं सभी कष्ट : राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौरंगाबाद, हरिद्वार में श्री कृष्णायन गौरक्षा शाला और सीएनजी बायो फर्टिलाइजर प्लांट का भ्रमण किया। राज्यपाल ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि नवरात्र के दूसरे दिन गौ दर्शन और गौ सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा की गौशाला से भी बढ़कर जो गौरक्षा शाला का संकल्प श्री कृष्णायन गौरक्षा शाला ने लिया है वह अपने आप में अलग है। गौ माता की रक्षा का पवित्र संकल्प इसमें समाहित है। उन्होंने कहा की गौ माता में सभी देवताओं का वास होता हैं। गौमाता की सेवा से सभी कष्ट भी दूर होते हैं और पुण्य भी प्राप्त होते हैं। भारतीय संस्कृति में गौ माता का सर्वश्रेष्ठ स्थान है। राज्यपाल ने कहा की श्री कृष्णायन गौरक्षा शाला में 14 हजार से अधिक गायों की देखभाल की जा रही है जो अपने आप में असाधारण है। राज्यपाल ने कहा की हमें गौ माता के इस दिव्य और पवित्र रूप की रक्षा करने के लिए आगे आना होगा। हमारी समृद्धि में गाय का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। प्राकृतिक और जैविक खेती में भी गौ माता का बड़ा आशीर्वाद है। इससे पूर्व राज्यपाल ने बायो-प्लांट में स्थापित आर्गेनिक एवं बायो-फ़र्टिलाइज़र के उत्पादन एवं उससे संबंधित रिसर्च प्रयोगशाला का अवलोकन किया। यह प्लांट और रिसर्च सेंटर किसानो के लिए मृदा परीक्षण की सुविधा भी प्रदान करता है और किसानो को आर्गेनिक फार्मिंग के लिए प्रेरित कर रहा है। राज्यपाल ने इस दौरान गोबर से बनाये गई विभिन्न वस्तुओं और उत्पादों का अवलोकन कर इनकी सराहना की। इस अवसर पर गौरक्षा शाला के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास, संरक्षक स्वामी आत्मानंद, स्वामी अशोक आनंद, स्वामी अमृतानंद, संतोष तनेजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581