उत्तराखंड समाचार

29 सितम्बर को इस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया जायेगा।

प्रशिक्षण वर्ग में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धि पर प्रकाश डाला जाएगा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान का कहना है की भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड अपनी प्रदेश की परंपरा एवं संस्कृति, अतिथि देवो भव: का चरितार्थ करने का प्रयास करेगा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला में14सत्रों में विभिन्न विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा। 29 सितम्बर को इस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने जानकारी देते हुये बताया की भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड की मेजबानी में होगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में 8 राज्यों उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लगभग 400 प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धि पर प्रकाश डाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button