उत्तराखंड समाचार

ओएनजीसी चौक के पास फिर हादसा

बेकाबू हुई कार डिवाइडर के बाद पेड़ से टकराई

देहरादून। देहरादून के ओएनजीसी चौक के पास एक और कार बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर के बाद पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। ओएनजीसी चौक पर 12 नवंबर को हुई भीषण दुर्घटना में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई थी। गढ़ी कैंट क्षेत्र से ओएनजीसी चौक की तरफ आ रही कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार ने एक बुलेट को भी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवतियां, कार चालक व बुलेट चालक घायल हुए हैं। हादसे में घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। कार चालक नीरज बोरा निवासी सीमाद्वार कैंट की तरफ से बल्लीवाला की तरफ आ रहा था। आरआइएमसी के निकट वह अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार डिवाइडर में टकराने के बाद दूसरी दिशा में पहुंचकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहा बुलेट चालक कार से जा टकराया और बुरी तरह से घायल हो गया। कार की गति इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद उसका टायर ही फट गया। हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार व बुलेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में आइटीबीपी सीमाद्वार के रहने वाले नीरज बोरा, जोड़ी गांव के रहने वाले बुलेट चालक हरीश चमोली और विजय पार्क की रहने वालीं परी, अन्यया और लतिका घायल हुई हैं। घटनास्थल पर पहुंचे कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि चालक का कहना है कि ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलेटर पर पांव जाने के कारण कार ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। कार की गति इतनी तेज हो गई कि डिवाइडर पर टकराने के बाद दूसरी तरफ पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों का कहना है कि चालक ने शराब पी रखी थी, ऐसे में चालक का मेडिकल कराया जा रहा है। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि उसने शराब पी थी या नहीं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581