उत्तराखंड समाचार

छात्र-छात्राओं को दिलाई नशे से दून रहने की शपथ

मुहिम की आम जनमानस द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की।

देहरादून, 14 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुंवर के निर्देशन में देहरादून पुलिस ने अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को नशे के विरुद्ध, यातायात नियमों तथा साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को नशे से दून रहने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विजन 2025 ’ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में नशे के उन्मूलन हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनपद देहरादून के नगर तथा देहात क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। जनपद पुलिस द्वारा चलायी जा रही इस मुहिम की आम जनमानस द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button