उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

देहरादून, 12 अप्रैल। देहरादून में 14 अप्रैल को एक ऐतिहासिक पल दर्ज होने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने पहुंचेंगे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ न सिर्फ कनेक्टिविटी की तस्वीर बदलेगी, बल्कि विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत ऐतिहासिक डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना से करेंगे। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जहां वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए फूलों से भव्य सजावट की जा रही है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, पीएम यहां 5–10 मिनट तक दर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। करीब 210 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जिसमें 5 टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इसके शुरू होने से यात्रा समय में भारी कमी आएगी और पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए। उन्होंने यातायात प्रबंधन की सुव्यवस्थित योजना तैयार करने एवं आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी की जाएं। उन्होंने साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, सचिव श्री शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून श्री प्रमेन्द्र डोभाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464