उत्तराखंड समाचार

प्रदेश के ज्याीदा इलाकों में मौसम खराब

उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट।

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट। आज प्रदेश के ज्‍यादा इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के बाद मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर और हेल्गू गाड़ के बीच अवरुद्ध हो गया था। जिसे सुबह 10 बजे यातायात के लिए खोल दिया गया। यहां पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर रहे थे, जिसके कारण तीर्थ यात्रियों के वाहन यहां फंस गए थे। अब उन्‍हें रवाना कर दिया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड हाईवे भीरी के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। यहां यात्रियों के फंसे होने की सूचना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कुमाऊं में कहीं-कहीं गरज के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई है। गढ़वाल में कहीं-कहीं हल्की बौछारों की आशंका है। देहरादून और टिहरी जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिन नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग मलघाट के पास मलबा आने से बंद है। जिस कारण आदि कैलास यात्रा के तीन दल रास्ते में ही फंस गए। तीनों दलों को अलग-अलग पड़ावों में सुरक्षित रोका गया है। आदि कैलास के दर्शन कर वापस लौट रहा 19वां दल बूंदी में फंसा है। दल को बूंदी आवास गृह में ठहराया गया है। दल में 24 लोग शामिल हैं। वहीं 20वें दल को नारायण आश्रम पहुंचाया गया है। इस दल में 27 यात्री शामिल हैं। 15 सदस्यीय 21 वें दल को डीडीहाट में रोका गया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581