Uncategorized

पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जैसे सपूत पर गर्व : श्रीमती हेमलता

कोटद्वार, 25 दिसंबर ।  पेशावर कांड के नायक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराखंड के गौरव वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की जयंती के अवसर पर आज तहसील परिसर, कोटद्वार में कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील परिसर में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की प्रतिमा पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कोटद्वार की प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी, जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी, महानगर अध्यक्ष श्रीमती मीना बछवाण जी समेत जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी ने वर्ष 1930 के पेशावर कांड में अंग्रेजी हुकूमत के अन्यायपूर्ण आदेशों को मानने से इंकार कर निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने से मना कर दिया था। यह निर्णय केवल साहस का नहीं, बल्कि मानवता और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस मौके पर कोटद्वार की प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी उत्तराखंड की वीर परंपरा के सच्चे प्रतीक हैं। हमें गर्व है कि हमारी देवभूमि ने ऐसे महान सपूत को जन्म दिया, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन से साहस, सत्य और मानवता की प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी ने अपने संबोधन में कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि सत्ता या भय के आगे झुकने के बजाय सत्य और न्याय के पक्ष में खड़ा होना ही सच्ची देशसेवा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलकर देश और समाज की सेवा करती रही है। इसके पश्चात महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं अन्य वक्ताओं ने भी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के जीवन, संघर्ष और उनके ऐतिहासिक योगदान पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की धरती ने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया, जिस पर पूरे देश को गर्व है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने “वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी अमर रहें” के गगनभेदी नारे लगाए और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी, प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी, जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी, और महानगर अध्यक्ष श्रीमती मीना बछवाण जी,पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री संजय मित्तल जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रवीन रावत जी, सेवादल के अध्यक्ष श्री महावीर सिंह रावत जी, सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव श्री रूपेंद्र सिंह नेगी जी, महानगर अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ श्री बृजपाल सिंह नेगी जी, श्री संकेश्वर प्रसाद सेमवाल जी, श्री सतेंद्र सिंह नेगी जी, महामंत्री श्री हेमचंद सिंह पवार जी, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष श्री शूरवीर सिंह खेतवाल जी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह बिष्ट जी, प्रदेश सचिव श्री गणेश नेगी जी, कोषाध्यक्ष श्री सुदर्शन सिंह रावत जी, पूर्व राज्य मंत्री श्री विजय नारायण जी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन सिंह खर्कवाल जी,श्री राजेंद्र सिंह असवाल जी, प्रदेश सचिव श्रीमती प्रीति देवी जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुनील सेमवाल जी, कार्यालय सचिव श्री राजीव कपूर जी ,संरक्षक श्री देवेंद्र सिंह नेगी जी, श्री धर्मेंद्र सिंह रावत जी, श्री धीरज धर बछवाण जी, शमशेर जी पूर्व राज्य मंत्री श्री विजय नारायण जी मैं  श्री चंद्र मोहन सिंह नेगी जी ,श्री धर्मपाल सिंह जी (पूर्व प्रधानाचार्य)  वरिष्ठ कांग्रेसी श्री विजय माहेश्वरी जी, नगर प्रवक्ता श्री राकेश शर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस श्री अमित राज जी,  संरक्षक श्री चंद्र मोहन सिंह रावत जी, श्री आशुतोष वर्मा जी ,महामंत्री श्री मानशेर सिंह सैनी जी ,लता जी, श्री हुकम सिंह रावत जी ,श्री सुरेंद्र सिंह जी, श्री महावीर सिंह नेगी जी, श्री प्रदीप जोशी जी आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464