उत्तराखंड समाचार

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने लिया सहस्त्रधारा में बारिश से हुए नुकसान का जायजा

घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद कैबिनेट मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ स्थित ब्रह्मपुरी क्षेत्र में देर रात को बारिश की वजह से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद कैबिनेट मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बारिश के कारण जिनके भवन क्षतिग्रस्त हुए उन प्रभावितों को मुआवजा राशि प्रदान की और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र का पूरी तरह से निरीक्षण किया जाए और भविष्य के जोखिमों से बचने के लिए जरूरी कदम उठाया जाएं। इस अवसर पर देहरादून जिलाधिकारी सोनिका, उप ज़िलाधिकारी नरेश दुर्गापाल, ज़िला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, समीर पुण्डीर सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

परिवार, जिन्हें सहायता प्रदान किया गया- उसमें इंद्रेश मोहन, अनिल, दूकेश्वरी देवी, प्रेमचंद, सुरेश, वीर सिंह चौहान, दिगम्बर सिंह चौहान एवं रमेश।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581