उत्तराखंड समाचार

हरेला पर्व : विधानसभा अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

पूर्व भी विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर इसी जगह पर वृक्षारोपण किया था।

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ काशीरामपुर तल्ला निकट गुल्लर पुल के समीप 256 बीघा जमीन में हरेला पर्व के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। ऋतु खण्डूडी और कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं व विद्यालयों के बच्चों के साथ फलदार वृक्ष लगाए। इससे पूर्व भी विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर इसी जगह पर वृक्षारोपण किया था। ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर पूरे देश में चल रहे एक सूत्र कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” की प्रशंसा की। उन्होंने पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का कोटद्वार आगमन पर स्वागत किया व प्रातः सिद्धबली जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ऋतु खण्डूडी भूषण ने पशुपालन मंत्री से कोटद्वार में उचित गौशाला और आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, हरि सिंह पुंडीर, अनीता आर्य, सुनीता कोटनाला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन रावत, पार्षद कमल नेगी, जयदीप नौटियाल , मनीष भट्ट , जंग बहादुर रावत, कैलाश खुलबे, प्रकाश बलौदी, अमित भारद्वाज, मनोज कुंडलिया आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581