आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

दूरस्थ गांव सारी में लगा ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ बहुद्देशीय शिविर

पर्यावरण मित्रों की तैनाती तथा क्षेत्र में खेल मैदान की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत सारी में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल सिंह रावत ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केदारनाथ विधायक श्रीमति आशा नौटियाल एवं सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री चंडी प्रसाद भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, युवाओं, सैनिक कल्याण के लिए ग्रामीणों तक राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 7 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि आयुर्वेदिक विभाग ने 40 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं औषधियां उपलब्ध कराईं। समाज कल्याण विभाग ने 5 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। कृषि विभाग ने 5, उद्यान विभाग ने 6 तथा दुग्ध विकास विभाग ने 5 लाभार्थियों को कृषि एवं स्वरोजगार से संबंधित उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर केदारनाथ विधायक श्रीमति आशा नौटियाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनिकों एवं ग्रामीणों की सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने देवरियाताल ट्रैक के विकास एवं सौंदर्यीकरण, ट्रैक मार्ग पर आकर्षक व्यू प्वाइंट विकसित करने, सारी बाजार में पार्किंग एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण, पर्यावरण मित्रों की तैनाती तथा क्षेत्र में खेल मैदान की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान सरकार की जनहितकारी पहल है, जिसके माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके गांव तक पहुंच रहा है।कार्यक्रम का संचालन चंद्रमोहन सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सारी अनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, ग्राम प्रधान पठाली मनबर सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ए.एस. बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464