उत्तराखंड समाचार

उक्रांद ने दी महावीर शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि

1994 मे मुज्जफर नगर काण्ड के दिन आंदोलनकारियों की मदद की

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा वयोवृद्ध महावीर शर्मा के अकस्मात निधन पर पार्टी कार्यालय मे शोक सभा करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. महावीर शर्मा को याद करते हुए दल के वरिष्ठ नेता एपी जुयाल ने कहा कि महावीर शर्मा के पूरा उत्तराखंड ऋणी है, जिन्होंने 1994 मे मुज्जफर नगर काण्ड के दिन आंदोलनकारियों की मदद की। यही नहीं जरुरत मंदो के लिए उन्होंने तन मन धन से सेवा की। इसलिए महावीर शर्मा के अनुकरणीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। स्व. महावीर शर्मा द्वारा सबसे बड़ा योगदान जिसके लिए वो हमेशा याद किये जाएंगे, उनके द्वारा रामपुर तिराहा मुज्जफर नगर मे शहीदों की स्मृति मे बना शहीद स्मारक की भूमि स्व0 शर्मा जी के द्वारा दान की गयी थी। इस अवसर पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए सुनील ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकारों द्वारा स्व. महावीर शर्मा को उनके जीते जीते कोई सम्मान नहीं दिया जो खेद का विषय है। इस अवसर पर लताफत हुसैन, शांति प्रसाद भट्ट, विजय बौडाई, राजेंद्र बिष्ट, दीपक रावत, विजेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581