उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशधर्मन्यूज़

जब पहाड़ों में घायल हुईं श्रद्धालु महिलाएं, मदद के लिए फरिश्ता बनकर पहुंची चमोली पुलिस

समय की गंभीरता को देखते हुए दोनों महिलाओं को हेलीकॉप्टर के जरिए गोविंदघाट भेजा गया, जहां उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराया गया।

चमोली। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान आज पंजाब के लुधियाना निवासी श्रद्धालु देविंदर कौर पत्नी करमजीत सिंह एवं कुलजिंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह दर्शन कर घोड़े के माध्यम से घांघरिया से गोविंदघाट लौट रहे थे। तभी रामडुंगी के पास अचानक घोड़े से गिरने के कारण दोनों महिलाएं घायल हो गईं और पहाड़ी रास्ते में दर्द से कराहने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही चौकी घांघरिया से का. भूपेंद्र सिंह नेगी, का. गौरव सिंह एवं होमगार्ड मनमोहन तत्काल राहत बनकर मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने कठिन पर्वतीय रास्तों के बीच घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया और फिर मानवता, संवेदनशीलता एवं साहस का परिचय देते हुए कण्डी के माध्यम से उन्हें रामढुगी से हेलीपैड तक पहुंचाया। समय की गंभीरता को देखते हुए दोनों महिलाओं को हेलीकॉप्टर के जरिए गोविंदघाट भेजा गया, जहां उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराया गया।

Related Articles

Back to top button