उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन, जनसुनवाई में प्राप्त हुई 110 शिकायतें

षाली चौक के समीप नर्सरी हेतु दी गई भूमि को खाली न किए जाने की शिकायत पर तहसीलदार को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

देहरादून, 05 फरवरी। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 110 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, नगर निगम, जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, रोजगार दिलाने, एमडीडीए, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा की जाए। जनसुनवाई में सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द के शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि सरस्वती विहार सरकार में निहित भूमि पर निर्माण कर दिया गया है, जिस पर तहसीलदार सदर एवं एमडीडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। होरावाला के शिकायतकर्ता द्वारा जलसंस्थान की पेयजल लाईन के लीकेज होने मकान को खतरा होने की शिकायत पर तहसीलदार विकासनगर एवं जल संस्थान के अभियंता को संयुक्त रूप से मौका मुआवना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कृषाली चौक के समीप नर्सरी हेतु दी गई भूमि को खाली न किए जाने की शिकायत पर तहसीलदार को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार चंबा टिहरी निवासी शिकायरकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि उनके द्वारा रामपुर में भूमि क्रय की गई, किंतु भू स्वामी द्वारा जिस भूमि पर कब्जा दिया गया वह सरकारी है, पता चलने पर विक्रेता से बात की गई, किंतु अभिलेखों में दर्शाई गई भूमि पर कब्जा नहीं दे रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकास नगर को स्वयं जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुधियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिहं, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, अधि अभि लो नि वि जितेंद्र त्रिपाठी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह,जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित एमडीडीए, विद्युत अदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581