उत्तराखंड समाचार

रुद्रपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक व स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है

रुद्रपुर। किच्छा बाइपास पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रुद्रपुर निवासी स्कूटी सवार और किच्छा निवासी बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है।इसका पता चलते ही मृतकों के स्वजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।संजय नगर खेड़ा निवासी 45 साल के रामजीत सरदार पुत्र अजीत सरदार सीएससी सेंटर चलाते थे। शुक्रवार को वह किसी काम से शक्तिफार्म गए हुए थे। रात 9 बजे वह वापस स्कूटी से घर को लौट रहे थे। जब वह किच्छा के बायपास रोड पर पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।बताया जा रहा है इस दौरान सैजना किच्छा निवासी 32 साल के शमशाद हुसैन पुत्र रईस अहमद मजदूरी कर अपने साथी असलम के साथ बाइक से घर को लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को भी टक्कर मार दी। जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए।यह देख आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची किच्छा पुलिस ने एम्बुलेंस 108 की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रामजीत सरदार और शमशाद हुसैन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल असलम को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button