उत्तराखंड समाचार

‘संत रविदास जयन्ती’पर राज्यपाल का शुभकामना संदेश’

समाज में शांति, प्रेम तथा समानता का माहौल

देहरादून, 15 फरवरी। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि)  ने महान् समाज सुधारक गुरू रविदास जयन्ती के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनायें दी हैं।   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविदास जंयती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि ’’संत रविदास ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक असमानताआें और अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाई और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कठिन संघर्ष किया। समाज में शांति, प्रेम तथा समानता का माहौल तैयार करने के लिए हम सबको उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए।’’

 

Related Articles

Back to top button