उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंधर्म

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी पुलिस

रुद्रप्रयाग, 22 अप्रैल। बाबा केदारनाथ के दर्शनों हेतु उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जनपद पुलिस सेवा और सुरक्षा का दायित्व पूरी निष्ठा से निभा रही है। इसी क्रम में आज केदारनाथ मंदिर परिसर में उस समय एक भावुक क्षण देखने को मिला जब लखनऊ निवासी अमरजीत यादव का 11 वर्षीय पुत्र संस्कार यादव भीड़ के कारण अपने परिजनों से बिछड़ गया। बालक को अकेला और परेशान देख उसे तत्काल पुलिस पूछताछ केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बालक को ढांढस बंधाया और उससे जानकारी जुटाई। बालक द्वारा स्वयं के खो जाने की बात बताने पर पुलिस ने बिना समय गंवाए पी.ए. सिस्टम के माध्यम से पूरे मंदिर परिसर में उद्घोषणा करवाई। इसी बीच बालक से उसके पिता का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर पुलिस द्वारा उनसे संपर्क किया गया और उन्हें पूछताछ केंद्र पर बुलाया गया। केंद्र पर पहुंचने पर बालक को सुरक्षित देख पिता की आँखें भर आईं, जिसके बाद पुलिस ने बालक संस्कार को सकुशल उनके सुपुर्द किया। परिजनों ने संकट के समय पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित मदद के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button