उत्तराखंड समाचार

महामंत्री संगठन ने झंडी दिखाकर रवाना की मोबाइल वैन

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त बस्तियों में निशुल्क खून की जांचे करायी जायेगी।

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के तहत आज भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता द्वारा आयोजित मालिन बस्तियों में निशुल्क खून की जांच के लिये भाजपा प्रदेश कार्यालय बलवीर रोड से अजय कुमार महामंत्री संगठन ने 10 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर देहरादून मालिन बस्तियों के लिए रवाना किया। सचिन गुप्ता ने बताया कि न्यूनतम आय वर्ग के परिवारजन तबीयत खराब होने पर भी आर्थिक तंगी के कारण डॉक्टर के कहने पर भी खून की जांच नहीं करवा पाते, जिस कारण उनको उचित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता। इसके लिये मालिन बस्ती में रहने वाले लोगों को उचित स्वास्थ्य लाभ मिलसके उस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त बस्तियों में निशुल्क खून की जांचे करायी जायेगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, देवेन्द्र भसीन, विनोद सुयाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, महिंद्र सिंह, प्रमोद थापा, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581