उत्तराखंड समाचार

भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, बारिश बनती जा रही मुसीबत, 146 सड़कों पर यातायात ठप

। हाईवे बंद होने से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं।

देहरादून। भारी बारिश मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा बंद सड़काें को खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है। बारिश की वजह से पुल टूटने और भूस्ख्लन की वजह से 146 सड़कों पर यातायात ठप है। सड़कों को खोलने के लिए 235 जेसीबी लगाई गई हैं। मोरी ब्लॉक में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश से हरकीदून घाटी को जोड़ने वाले मोरी-सांकरी मोटर मार्ग का 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जिससे पार्क क्षेत्र के करीब 22 गांव अलग-थलग पड़ गए। बारिश के कारण कई भवनों में मलबा घुसने के साथ ही सेब बागवानों के बगीचों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581