उत्तर प्रदेश समाचार

खंतोली निवासी हवलदार का इलाज के दौरान निधन

पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

बागेश्वर। कांडा तहसील के खंतोली गांव निवासी सेना के हवलदार का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे सेना की 159 मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी में सेवारत थे और जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। बृहस्पतिवार को सरयू-गोमती संगम पर उनके पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे माता सरस्वती देवी, पिता राम सिंह, पत्नी मीनाक्षी देवी और दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।खंतोली गांव के हवलदार प्रकाश सिंह धामी (42) पुत्र राम सिंह धामी का दिल्ली के आरआर अस्पताल में इलाज चल रहा था। 21 जून को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बुधवार को विंग कमांडर योगेश सिंह उनके शव को लेकर बागेश्वर पहुंचे। रात के समय पार्थिव शरीर को गांव ले जाया गया। सुबह गांव से उनकी अंतिम यात्रा रवाना हुई। जिला मुख्यालय में सरयू-गोमती संगम पर कौसानी से आए सिग्नल कोर के जवानों ने हवलदार को अंतिम सलामी दी। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से आए सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किया। पुत्र कुणाल सिंह धामी ने चिता को मुखाग्नि दी। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना चंदोला आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464