उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड को वैलनेस हब बनाने का संकल्प

दून योग पीठ देहरादून द्वारा देवभूमि दिव्य ग्राम मिशन आरंभ किया गया है।

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अवसर पर उत्तराखंड को वैलनेस हब बनाने के संकल्प के साथ आज दून योगपीठ देहरादून द्वारा हाथीबड़कला देहरादून में देवभूमि संजीवनी योग और वैलनेस केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्यअतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान वैदिक मंत्रोचारण के साथ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान संस्थान के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी द्वारा कृषि मंत्री को आदि योगी भगवान शंकर की मूर्ति और बाबा केदरनाथ के मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर दून योग पीठ देहरादून और जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 19 जून से 21 जून तक निःशुल्क योग शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में योग और वैलनेस की अपार संभावनाएं हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक मान्यता दिलाया जाना भारतीय ऋषि मुनि परंपरा का संपूर्ण विश्व में शंखनाद है। हम योग को प्रोत्साहित करने के लिए हर स्तर से सहयोग प्रदान करने हेतु तैयार हैं। मुझे प्रसन्नता है कि दून योग पीठ देहरादून द्वारा देवभूमि दिव्य ग्राम मिशन आरंभ किया गया है। जिसके तहत उत्तराखंड के गांवों को योग और आयुर्वेद ग्राम के रूप में विकसित किये जाने के योजना है। इस अवसर पर प्रीतपाल सिंह, एडवोकेट सुनील कुमार अग्रवाल, विनय कुमार अग्रवाल, आचार्य अतुल शर्मा, दिनेश जोशी, योगाचार्य नीरज डोभाल, सुमन जोशी, अंकित कुमार, निखिल गोयल और आशीष डोभाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581